फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मनचलों ने चलती बस में युवती से उसके भाई के सामने ही छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर दी। विरोध करने पर युवती के भाई के साथ मारपीट की। यात्रियों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने भाई के साथ बस में सवार होकर आ रही थी। आरोप है कि बस में सवार तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। जिस पर बस यात्रियों ने एक युवक को दबोच कर उसकी धुनाई कर दी, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। बाद मेें लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काजीखेड़ा निवासी बताया। युवती के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मोबाइल लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने मोबाइल लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेजलहेड़ा निवासी युवक रवि चोरी की बाइक पर पचेंडा रोड से आ रहा है। युवक ने दो दिन पूर्व ग्रांड प्लाजा से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने युवक को चेकिंग के लिए रोक लिया और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी से उसकी पल्सर बाइक के कागज मांगे, तो वह कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी की पल्सर बाईक पर पड़े नम्बर को चेक किया, तो वह स्पेलेंडर प्लस का नंबर निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को बाईक समेत हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि बरामद मोबाइल उसने दो दिन पूर्व ग्रांड प्लाजा से लूटा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें