फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश की निशानदेही पर बैग व कपड़े बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मेरठ जेल से बदमाश को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटा गया बैग और कपड़े बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि गांव जंधेड़ी जाटान के रहने वाले शशिदेव 21 जून को बाइक पर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने नगदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। इस लूट में मेरठ के खरखौदा निवासी बदमाश अनेश पुत्र सूरजपाल का नाम प्रकाश में आया था। बदमाश अनेश लूट की घटना में मेरठ जेल में बंद था। पुलिस ने बुधवार को बदमाश को रिमांड पर लिया और निशानदेही पर गांव गालिबपुर में पानी की टंकी के पास से लूटा गया बैग और कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें