फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली चली, गोली से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में गोली चली, युवक घायल
विज्ञापन

जानसठ। गांव तालड़ा में शादी समारोह में मामूली बात को लेकर दो युवकों में गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसको लेकर शादी समारोह में अफरातफरी मची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात गांव तालड़ा में एक शादी समारोह में गाव बाजिदपुर के कुछ युवक शामिल होने के लिए गए हुए थे। खाना खाते समय दो युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया। भाई ने आकर दोनों में समझौते की कोशिश की तो दोनों युवक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। उसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली बाजिदपुर निवासी अमित राठी पुत्र राज सिंह राठी के हाथ में जा लगी, जिससे शादी में अफरातफरी मच गई। घायल अमित राठी भागकर गन्ने के खेत में घुसकर छुपकर बैठ गया और अपनी जान बचाई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अमित राठी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अमित राठी के भाई मुकेश ने गांव निवासी आशु उर्फ प्रशांत, अभिषेक पुत्र सुनील, उज्ज्वल पुत्र गोविंद को नाम दर्ज करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें