पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान किया
बुढ़ाना। फुगाना के थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव को लोई नहर की पुलिया के पास जंगल में संदिग्ध अवस्था में दो युवकों के एकांत में खड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव व प्रमोद कुमार गिरि रविवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस बल के साथ लोई नहर की पुलिया पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी करके एकांत में खड़े दोनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक मंसाद पुत्र निसार व आशू उर्फ आस मोहम्म्द पुत्र महमूद लोई गांव के रहने वाले है। दोनों गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हैं। ये दोनों दोपहर के समय किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।