(हापुड़ के ध्यानार्थ...)
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने संधावली कट से चेकिंग के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।
नई मंडी थाने के एसएसआई मदनसिंह बिष्ट बृहस्पतिवार रात एसआई सतेंद्र सिंह टीम के साथ शहर के जानसठ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संधावली कट से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रोहित उर्फ नईम निवासी जनपद हापुड़ के पुरानी चुंगी कोटला मेवातियान के रूप में हुई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया रोहित शातिर लुटेरा है, जो अब तक कई लूट व चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। रोहित ने अपने साथियों के साथ 13 अक्तूबर 2018 की रात हाईवे पर जानसठ बाईपास के पास से सिड़कुल हरिद्वार से आ रहे कॉस्मेटिक से लदे ट्रक को लूटा था। इससे पहले छह अक्तूबर 18 की रात आरोपी ने साथी के साथ भोपा रोड बाईपास व जानसठ रोड पर खड़े दो ट्रकों से रिम व टायर चोरी कर लिए थे। वहीं, नौ अक्तूबर 18 को भी आरोपी ने शेरनगर गांव के पास खड़े ट्रक से रिम-टायर चोरी कर लिए थे। उसके खिलाफ नई मंडी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे पूछताछ की जा रही है।