फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित युवक को मृत बताकर हड़पी बीमे की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के खेड़ी सराय गांव में एक जिंदा युवक को मृत बताकर बीमा राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में थाने से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव खेड़ी सराय के कृष्णपाल पुत्र सुखबीर सिंह ने 2001 में 20 वर्षों के लिए मनी बैक बीमा पॉलिसी कराई थी। 2001 से वह छह माह में 1601 रुपये जमा कराता आ रहा है। गांव में ही कृषिपाल पुत्र सुखबीर सिंह भी रहता था। छह माह पहले कृष्णपाल का दस हजार का चेक डाक के माध्यम से बीमा कंपनी से आया। गलती से डाकिया कृष्णपाल का चेक कृषिपाल के घर दे आया। दोनों के पिता का नाम एक ही होने के कारण उसने इस तरह की गलती कर दी। आरोप है कि उसके परिजनों और बीमा एजेंट ने ग्राम पंचायत सचिव से मिलीभगत करके पीड़ित की बीमा राशि हड़प ली। पीड़ित को इस खेल का पता उस समय लगा जब 25 अप्रैल को वह अपने बीमे की किस्त जमा कराने एलआईसी के ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें