फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा शातिर लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा शातिर लुटेरा
विज्ञापन

भोपा। भोकरहेड़ी मार्ग पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। मुठभेड़ में बदमाश के साथ ही एक सिपाही भी घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने भोकरहेड़ी मार्ग पर शनिवार देर रात बदमाश होने की सूचना पर दबिश दी थी। सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां संदिग्ध हालात में मौजूद चार युवकों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इसमें थाने में तैनात सिपाही मोहित गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश योगेंद्रनगर निवासी परवेंद्र उर्फ भूरा शातिर अपराधी है, जो कुंडल लुटेरा है। परवेंद्र का भाई गांधी भी शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर के नकुड़ थाना व बिजनौर जनपद में हत्या व लूट समेत तमाम गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार बदमाशों की पहचान योगेंद्रनगर के ही अक्षय, सनोज और टीटू के रूप में हुई है, जिनकी तलाशा में देर रात तक कांबिंग की जा रही है। वहीं, मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें