फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचनसिंह कॉलोनी निवासी अंकुर की शुक्रवार दोपहर पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने घर से तमंचा लाकर अंकुर पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली अंकुर के कंधे में लगी। दिनदहाड़े फायरिंग होने से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर अंकुर की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी, जिसमें पड़ोसी ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें