घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 29 मई को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान नूरपुर नगली गांव निवासी शुभम घर में घुस गया तथा उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसका विरोध किया तो उसने अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। उसका आरोप है कि शुभम ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी लापता
देवबंद। सहेली के घर जाने के लिए निकली किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला जनकपुरी निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह उसकी नाबालिग बहन घर से सहेली के पास जाने के लिए कहकर निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आशीष ने बताया कि वह मोबाइल भी घर पर छोड़ गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।