फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। मंगनपुर गांव में एक हफ्ते पूर्व हुए हुए हमले में नामजद आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव मंगनुपर में 28 मई की शाम 5 बजे डोल को बिस्मार करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें विक्रम समेत चार लोग घायल हो गए थे। घायल विक्रम के सिर में आई गंभीर चोटों का दिल्ली में इलाज चल रहा है। वादी सुनील ने दो प्रधान पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर पुलिस आठ दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध होकर विक्रम की पत्नी समेत काफी संख्या में महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाएं थाने में गैस चूल्हा और सिलिंडर आदि लेकर थाने में आ गईं। पुलिस ने दबाव बढ़ने पर आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने मामले में दो पुत्रों की नामजदगी को फर्जी बताते हुए एसएसपी को पत्र दिया था। जिस पर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर जांच कर रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को किसी ने यह कहकर गुमराह कर दिया कि सीओ ने जांच उनके खिलाफ दे दी है। जबकि जांच अभी विचाराधीन है। एसओ से मामले की हकीकत मालूम चलने पर महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें