जानसठ। जमीन की रंजिश में एक युवक ने अपने साले के साथ मिलकर पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने युवक और उसके साले को हिरासत में ले लिया है।
गांव गढ़ी निवासी फूल सिंह पुत्र प्रसादी लाल के दो पुत्र मोनू और पप्पू हैं। पप्पू अपने पिता के साथ रहता है। मोनू और उसके पिता के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम फूल सिंह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मोनू अपने साले सावन को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा। वह पिता से जमीन के बंटवारे को कहने लगा। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। मोनू ने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच उसके साले ने तमंचा निकालकर फूल सिंह पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गए। दोनों ने तमंचे की बट मारकर फूलसिंह को लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोनू और उसके साले बघरा निवासी सावन को हिरासत में ले लिया। घायल फूल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।