फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़कर जेल भेजा है। सिखेड़ा में नाई की दुकान पर ताज मोहम्मद पुत्र इरफान निवासी सिखेड़ा ने उस्तरा मारकर गांव दाहखेड़ी निवासी ट्रक चालक मनव्वर पुत्र खुशी मोहम्मद को घायल कर दिया था। ताज मोहम्मद ने मनव्वर पर तमंचे से फायर भी किया था। गोली लगने से मनव्वर बाल बाल बच गया था। पीड़ित मनव्वर ने ताज मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ताज मोहम्मद थाने का हिस्ट्रीशटर बदमाश है। इस पर थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण बताते हैं कि बदमाश शराब का आदी है। वह शराब के नशे में आए दिन गालीगलौज मारपीट करता रहता था। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात में घेराबंदी कर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। बुधवार को बदमाश का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें