पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से किए गए कटान का दो क्विंटल मांस और कटे हुए पशुओं के अवशेषों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला कस्साबान में एक मकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में दबिश देकर मौके से दो क्विंटल मांस व पशुओं के अवशेष व छुरी कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डॉक्टर को बुलवाकर मांस की जांच कराने के बाद मांस को जमीन में दबवा दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दानिश व सैफुला मोहल्ला कस्साबान निवासी पुरकाजी को जेल भेज दिया गया है। मौके से फरार हुए अनीस की तलाश की जा रही है।