खतौली। मंगलवार की रात करीब दस बजे चार युवक जानसठ अड्डे से ट्रक में अपने गांव जाने के लिए बैठे थे। खतौली व जानसठ मार्ग पर युवक ट्रक रुकवाकर नीचे उतरने लगे। क्लीनर मवाना निवासी शमशेर ने युवकों से किराए के पैसे मांगे। युवक किराए के कम पैसे देने लगे। इसे लेकर युवकों और क्लीनर के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद युवकों ने क्लीनर को मारना पीटना शुरू कर दिया। मवाना के ही रहने वाले चालक शमीम ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी चालक व क्लीनर को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने जानसठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।