दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव के ही युवक द्वारा पड़ोस की युवती के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पुलिस को मिली। मोबाइल पर युवती के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस गांव की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस ने गांव में जाकर युवती व उसके परिवार वालों से घटना के बारे में वार्ता की। युवती ने पुलिस को ऐसी घटना से इंकार किया। गढ़ीसखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि सूचना किसी ग्रामीणों व्यक्ति द्वारा दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव वालों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। परिवार वालों ने भी घटना से इंकार करते हुए कोई तहरीर नही दी। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह से पूछने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। क्षेत्र के पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें तहरीर नहीं दी गई। युवती व उसके परिवार वालों ने घटना से भी इंकार किया। तहरीर दी गई तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।