फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी की घटनाओं का चार माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चोरी का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन

पुरकाजी। चार माह पहले हुई लूट और चोरी की घटनाओं का पुरकाजी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे है। वारदात का खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पुरकाजी थाना क्षेत्र में बीते चार माह में लूट और चोरी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है। गांव भैसानी में 25 लाख रुपये, गांव लखनोती में दो लाख रुपये की चोरी की घटनाएं अभी खुली नहीं है। राम रसोई ढाबे पर तीर्थ यात्रियों से हुई लाखों की लूट में भी पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। गांव कल्लनपुर निवासी एक व्यापारी से हजारों की नगदी लूटने व उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हजारों की नगदी लूटने सहित गांव फलोदा निवासी चाट विक्रेता से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटने आदि की आधे दर्जन से ज्यादा घटनाओं के अलावा गांव कमहेड़ा से लाखों की भैंस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मगर पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में जहां रोष व्याप्त है। वहीं लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास में कमी आती जा रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में लग गी है। जल्द घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुरकाजी क्षेत्र में हुई घटनाओं का विवरण
2 फरवरी को गांव भैसानी में मुकेश त्यागी, अक्षय, कपिल आदि के घरों में चोरी।
6 मार्च को राम रसोई ढाबे पर गाजियाबाद के तीर्थ यात्रियों से नगदी लूटी गई।
19 मार्च को गांव कल्लनपुर निवासी व्यापारी संजय शर्मा से पांच हजार की लूट।
अप्रैल माह में गांव कमहेड़ा में लाखों के पशु चोरी
26 मई को गांव फलौदा निवासी चाट विक्रेता भगवान सिंह से लूटपाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें