फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के एक दर्जन नलकूपों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के 12 नलकूपों में चोरी
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी व सीकरी मार्ग पर रविवार रात चोरों ने 12 नलकूपों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। नलकूपों के अंदर से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया गया। सोमवार सुबह जंगल पहुंचे किसानों ने नलकूप का ताला टूटा हुआ पाया। चोरों ने स्टार्टर, केबल सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। भोकरहेड़ी व सीकरी निवासी किसान पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, बिजेंद्र, नाहिद, वहाब, जाहिद, भूपेंद्र, तेजपाल, मुरसलीन, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, लोकेंद्र, इरशाद आदि ने बताया कि नलकूपों पर चोरी आम बात है। जिसकी शिकायत कई बार भोपा पुलिस की गई। वहीं, ट्यूबवैल के बंद हो जाने से सिंचाई प्रभावित होगी तथा फसलों को नुकसान होगा। सूचना के घंटों बाद पहुंचे शुकतीर्थ चौकी प्रभारी सुनील कुमार अत्री को किसानों ने आडे हाथों लिया तथा शीघ्र चोरों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन देकर किसानों के रोष को शांत किया। पिछले एक माह में भोकरहेड़ी क्षेत्र में बाइक सवारों के साथ लूट की तीन घटनाएं व भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हो रही है। जिससे चोर, लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें