बुढ़ाना। सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
तहसील क्षेत्र के गांव सरनावली में भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के महंत जूना अखाडे़ के हरिगिरी महाराज बुधवार सुबह आगरा के फतेहाबाद गए हुए थे। महंत की गैर मौजूदगी में चोरों ने मंदिर के महंत के कमरे का ताला तोड़ा सोने-चांदी के आभूषण सहित पांच लाख रुपये और अन्य सामना चोरी कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात में मंदिर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाने के इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्दी ही चोरी का खुलासा कर नकदी व जेवरात बरामद किए जाएंगे।