फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

जानसठ। कार के किराये के रुपयों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। गांव टिटौड़ा निवासी रवि पुत्र ऋषिपाल की कार को किराए पर लेकर गांव निवासी दीपक पुत्र कंवरपाल का भाई उत्तराखंड में मोबाइल का टॉवर लगाने के लिए अपने दो अन्य साथियों को साथ लेकर गया था। कार के किराए के 150 रुपये कम देने को लेकर रविवार को उत्तराखंड में ही कहासुनी हो गई थी। उत्तराखंड में लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। रविवार की रात में फिर से इन लोगों के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से एक पक्ष से कंवरपाल पुत्र भूले, दीपक पुत्र कंवरपाल व दूसरे पक्ष से रवि, महिपाल, मिंटू व छोटेलाल पुत्रगण रामप्रसाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को इन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें