फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर के एक मोहल्ले में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बेटी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल करके आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ले की रहने वाले महिला अपने 13 वर्षीय पुत्री को लेकर थाने में पहुंची। बताया कि उसकी पुत्री के साथ मोहल्ले के युवक ने अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मोहल्ले में जाकर जांच पड़ताल करते हुए लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में मामला किशोरी के साथ छेड़छाड़ का निकला। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किशोरी भी मनोरोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें