जानसठ। गांव अखलाकपुरा निवासी सराफत पुत्र चांद मोहम्मद ने बताया कि वह शनिवार की रात को अपने घेर के कमरे के अंदर तीन भैंस बांधकर घर सोने के लिए चला गया था। रविवार की सुबह चार बजे वह घेर में पशुओं को चारा करने के लिए पहुंचा। घेर में तीनों भैंस गायब थी और दीवार में कुंबल मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। चोरों पर अंकुश नहीं लगने के कारण ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान मुरसलीन ने बताया कि गांव में पशु चोरी की लगातार घटनाएं होती जा रही हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के चोरी होने की घटना को देखते हुए रात में पहरा लगाने की योजना तैयार की है।