फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी से 15 हजार रुपये का कैश व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के कर्मी से 15 हजार रुपये और बाइक लूटी
विज्ञापन

खतौली। बदमाशों ने दिनदहाड़े विद्युत निगम के कर्मी से तमंचों के बल पर कैश और बाइक सहित विद्युत मीटर रीडिंग की मशीन, दो मोबाइल लूट लिए।
गांव चांदसमंद निवासी मोहित पुत्र बिजेंद्र सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना बिजलीघर पर तैनात है। मोहित विद्युत मीटर की रीडिंग लेकर बिल निकालने का काम करता है। रविवार की सुबह 9.30 बजे के कर्मी मोहित अपनी बाइक से गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से भोकरहेड़ी जाने के लिए घर से निकला। मोहित के पास बिजलीघर का 15 हजार रुपये का कैश भी साथ था। मोहित बाइक पर जैसे ही बुआड़ा फाटक और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के बीच पहुंचा। रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए मोहित से 15 हजार रुपये की नगदी, बाइक, बिल मशीन लूट लिए। इसके बाद बदमाश लूटी गई बाइक पर बैठकर बिजलीकर्मी को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बिजलीकर्मी ने किसी तरह से लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर सीओ डा. राजीव कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने लूट की घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें