फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की कई स्थानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब व लेहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग कच्ची शराब के धंधे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने नगर एवं देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है। हालांकि इस दौरान कोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने फतेहपुर, सैनपुर, लालवाला, करंजाली और नगर के मोहल्ला सराय मालियान में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खेतों और घरों में छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है। आशीष कुमार के मुताबिक फतेहपुर गांव से संजय और अर्जुन के घर और जंगल से 50 लीटर, करंजाली से रमेश, तेलू और देवेंद्र के यहां से 20 लीटर कच्ची शराब जबकि सैनपुर के जंगल में जमीन में दबाकर रखा गया करीब 5 हजार किलो से अधिक लहन बरामद किया है। बरामद की गई अवैध शराब और लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान आरोपी टीम के आने की भनक लगते ही फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अधिकांश कच्ची शराब से जुड़े लोग खेतों में अवैध शराब निकालने का काम कर रहे हैं। जिसे निकालने के बाद वह सुनसान स्थानों पर बने मकानों में उसे छुपाकर रखते हैं। टीम लगातार उन स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब बरामद कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में राजदीप, रविंद्र और हरीश आदि शामिल रहे।
13 लोग कच्ची शराब व केमिकल माफिया, चिह्नित कर लिस्ट बनी
देवबंद। नगर क्षेत्र में 13 ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार की गई है जो कच्ची शराब निकालने के साथ ही हरियाणा से रेक्टीफाइड केमिकल और अवैध शराब की तस्करी करते हैं। वर्ष 2009 में देवबंद में हुए जहरीले शराबकांड में शामिल लोगों का नाम भी इस सूची में डाला गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक नगर एवं देहात क्षेत्र के ऐसे 13 लोगों को चिह्नित कर लिस्ट तैयार की गई है जो बड़े पैमाने पर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। इसमें वो लोग भी शामिल हैं जो वर्ष 2009 में देवबंद में हुए जहरीले शराबकांड के मुख्य आरोपी हैं। इस शराबकांड में 39 लोगों की जान गई थी। इतना ही नहीं लिस्ट में हरियाणा से अवैध शराब और रेक्टीफाइड केमिकल की तस्करी करने वाले कई लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। लिस्ट में चंदेना कोली, मोहल्ला सराय मालियान, लालवाला, करंजाली, कुरलकी, लबकरी, फतेहपुर, तलहेड़ी बुजुर्ग, न्यायमतपुर, मोहल्ला कायस्थवाड़ा आदि स्थानों के बड़े शराब तस्कर, सप्लायर आदि का नाम दिया गया है। आबकारी विभाग की ओर से चार बड़े शराब माफिया के विरुद्ध गुंडाएक्ट की कार्रवाई कराई गई है। इसमें कुरलकी गांव निवासी रेशू, आशू, विनोद और पिंटू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें