दस लोगों के घर बिजली चोरी पकड़ी
रतनपुरी। गांव फुलत में विद्युत निगम ने कनेक्शन विच्छेदित होने बावजूद भी बिजली चोरी करते पाए जाने पर दस लोगों के विरुद्ध थाने में बिजली चोरी की तहरीर दे दी गई है। अवर अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत बकाया विच्छेदन, राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को टीम के साथ क्षेत्र के गांव फुलत में छापा मारा। छापे के दौरान दस लोगों प्रेमपाल, सेवाराम, श्रीचंद, दीपक कुमार, धर्मबीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र, सिगारचंद, रामस्वरूप पास की लाइन पर केबिल डालकर बिजली चोरी करते पाए गए। केबिल काटते समय उक्त लोगों ने टीम का विरोध भी किया। अवर अभियंता सिकंदरपुर कलां, खतौली देहात वेदप्रकाश ने उक्त दस आरोपियों के विरुद्ध रतनपुरी थाने पर बिजली चोरी की तहरीर दी है।