आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला पकड़ा
खतौली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने ब्राह्मण समाज के बारे में अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक पोस्ट डाल दी। जिस पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ब्राह्मण समाज के संभ्रांत लोगों ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से की। पुलिस ने मामले को तुरंत गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला सही पाए जाने पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।