फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय दो बाइक चोर पकड़े, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने अंतर्राज्यीय दो बाइक चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक और दो छुरी समेत एक फर्जी आरसी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज को सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय दो बाइक चोर बुढ़ाना रोड पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे चोरी की बाइक लेकर बेचने जाने की फिराक मेें है। सूचना पर दरोगा सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पांच चोरी की बाइक भी बरामद की। तलाशी के दौरान चोरों के कब्जे से दो छुरी भी मिली। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर अंतर्राज्यीय चोर हैं। इन्होंने अपने नाम मेरठ क्षेत्र के गांव सलावा निवासी ओमपाल उर्फ शंभू व विकास उर्फ कन्हैया पुत्र वीरेंद्र बताए हैं। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि दोनों चोर अब तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, दूधली, चरथावल आदि जगहों से दर्जनों बाइकों को चोरी कर उनको बेच चुके हैं। पुलिस ने दोनों चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें