दो हमलावरों को दबोचा
चरथावल। पुलिस ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीन पूर्व क्षेत्र के गांव में रंजिशन गांव के चार आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर जबरन छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी थी। विरोध करने पर महिला और उसके जेठ प्रमोद को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन और मेडिकल प्रपत्रों की जांच करने के बाद तीन आरोपियों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ गंभीर धाराओं छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में सोमवार को नामजद आरोपी अनुज और जोगेंद्र निवासी कसौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।