फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर चलते ट्रक से हजारों रुपये की दवाईयां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी चालक शिवकुमार पुत्र आसाराम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को गाजियाबाद की मॉडर्न ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक में लाखों रुपयों का माल लादकर सहारनपुर के लिए चला था। रात करीब 2.20 बजे हाइवे पर गांव भंगेला के पास वह चाय पीने के लिए रुका। इसी दौरान एक युवक ट्रक से कूदकर भाग गया। युवक को भागते देख चोरी होने का शक हुआ। उसने ट्रक के पीछे जाकर देखा तो तिरपाल कटी हुई और उसके अंदर से दवाइयों के 20-25 बॉक्स गायब थे। इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें