फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 लाख का माल लेकर रफूचक्कर हुआ ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
56 लाख का माल लेकर फरार हुआ ट्रक चालक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूरत से 56 लाख का कपड़ा लेकर मुजफ्फरनगर के लिए निकला ट्रक चालक बीच रास्ते गायब हो गया। बाद में आरोपी नेे माल खुर्द-बुर्द कर ट्रक को लावारिस हालत में बदायूं में खड़ा कर दिया। शहर की ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की शिकायत पर डीजीपी ने मामले की जांच एसटीएफ को दी, जिसने न केवल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया, बल्कि मुरादाबाद से 46 लाख का माल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लालबाग निवासी सूरत सिंह वर्मा के बेटे प्रशांत वर्मा की ट्रांसपोर्ट का ट्रक 25 मई को गुजरात के सूरत से कपड़े की 203 गांठें लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ था। ट्रक पर अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिसुंडी निवासी राहुल गुप्ता चालक था। सूरत सिंह वर्मा ने बताया कि रास्ते में ही चालक माल लदा ट्रक लेकर गायब हो गया, जिसके बाद खाली ट्रक बदायूं मंडी समिति के पास से लावारिस मिला। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजीपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की, जिस पर प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी। एसटीएफ ने मामले में आरोपी चालक राहुल गुप्ता समेत संभल के नई सराय निवासी शमीम उर्फ भूरा व मुरादाबाद के मंतेश गुप्ता को गिरफ्तार कर मुरादाबाद के ही दो गोदामों में छिपाकर रखी गई कपड़े की 170 गांठ बरामद कर ली थी, जिसकी कीमत करीब 46 लाख रुपये है। ट्रक व माल बरामदगी के चलते ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध त्यागी, महामंत्री योगेंद्र मोहन तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफ राही व संरक्षक सरदार जंग सिंह ने डीजीपी व एसटीएफ टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें