फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक बरामद की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि सूचना पर रविवार रात को भलवा पुलिस चौकी के निकट चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार भागने लगे, पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जावेद पुत्र आबिद निवासी नंगला, थाना रतनपुरी, राजू कुरैशी पुत्र यूसुफ निवासी गांव हर्रा, थाना मेरठ बताए। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया। चोरों ने बताया कि वे अपना शौक पूरा करने के लिए बैंकों के बाहर खड़ी बाइक चोरी करते थे। वे पांच हजार तथा दस हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें