फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, दो लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव सठेड़ी में नींव भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार ने 100 गज भूमि का बैनामा संतोष देवी पत्नी गुलाब सिंह के नाम किया था। उक्त भूमि पर दीपक पुत्र स्वर्गीय आनंद का राजकुमार पक्ष के साथ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। जमीन पर अभी तक दीपक का ही कब्जा बरकरार है। शुक्रवार को पवन पुत्र मुख्तियार सिंह एवं गुलाब सिंह पुत्र पवन सिंह उस प्लाट में नींव भर रहे थे, तो दीपक पुत्र आनंद पक्ष ने उन्हें इस जमीन पर नींव भरने से मना किया। दीपक ने कहा कि उक्त जमीन पर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद भी गुलाब सिंह पक्ष नींव भरने पर अड़े रहे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से जबरन नींव भर रहे गुलाब सिंह व पवन को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामला कोर्ट में न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए जबरन नींव भरने वाले गुलाब सिंह एवं पवन को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें