सराफ के यहां की थी चोरी, 42 अंगूठी बरामद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सराफ की दुकान में सेंध लगा कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 42 अंगूठी बरामद हुई है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उसे के जरिए पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी बबलू सराफ की दुकान में सोमवार रात यह चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर आठ हजार रुपये और जेवरात चोरी किए थे। दुकान में पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस ने एक आरोपी वसीम पुत्र बुंदु निवासी शाहबुददीनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 42 अंगूठी भी बरामद हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के ग्राम निवासी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि गांव का ही आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। उसकी पुत्री घर में रखी 50 हजार की नकदी और जेवरात भी ले गई। उधर, शहर कोतवाली पर शेरपुर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बधाईकलां निवासी आरोपी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।