भोपा।
क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी नूर अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार उसका भतीजा ऐजाज गांव के ही गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना लेकर गया था। वहां पर ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी की लाइन लगी थी। दो युवक ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर आए और जबरदस्ती ट्रैक्टर-ट्राली को लाइन में आगे लगाने लगे। उसके भतीजे ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मामले की तहरीर आई है। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में प्रयासरत है।