बुढ़ाना। मंगलवार रात पुलिस ने कुरालसी मार्ग से एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से हरियाणा मार्का देशी शराब की एक पेटी बरामद की। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया ग्रामीण धीरसिंह जौला गांव का रहने वाला है। धीरसिंह अवैध शराब का धंधा करता है। इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।