सिखेड़ा। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर दर्ज मामले में पीड़ित ने प्रधान पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गांव बेहड़ा आस्सा प्रधान अंजु ने गांव के ही ऋषिपाल पुत्र घिस्सन के खिलाफ अतिक्रमण को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप कि इस तालाब का रकबा करीब 20 बीघा के लगभग है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के पास लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बनाए हैं। अवैध कब्जा करने वालों जगदीश, विजय, मोहनवीर, राजपाल, विनोद, इक्कर सिंह व कालू सिंह के खिलाफ अतिक्रमण को लेकर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। ऋषिपाल कहना है कि अतिक्रमण को लेकर इन सभी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। लेकिन प्रधान पति विकास कुमार भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। उधर, प्रधान के पति विकास कुमार का कहना है कि इस मामले में प्रशासन को पत्र भेज दिया गया। जिस पर बीडीओ जानसठ विजय प्रताप यादव ने अस्थाई कब्जा हटवाकर खुदाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं।