फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दोस्त को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा।
विज्ञापन

गांव फहीमपुर में बृहस्पतिवार रात मामूली बात को लेकर युवक ने अपने दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। जिससे गांव में अफरातफरी मची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आरोपी गोली मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव फहीमपुर में उमेश पुत्र राजपाल और अशोक पुत्र जगबीर दोस्त हैं। बृहस्पतिवार शाम उमेश ने अशोक के मकान की दीवार पर पेशाब कर दिया। इसी बात को लेकर अशोक ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उमेश के सिर से छूते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उमेश के बड़े भाई कंवरपाल ने बताया कि कई साल पहले उमेश ने अपनी भाभी ब्रिजेश पत्नी कंवर पाल को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि दोनों दोस्त शराबी पीने के आदी हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल के परिजनों की ओर से अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। तहरीर आने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें