फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव में पैसे के विवाद में ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति ने अपनी भैंस गांव के व्यक्ति को उधार में बेची थी। पैसे मांगने पर ग्रामीण टरकता चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीण अपने तीन चार साथियों सहित उसके घर पर आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए गलत नियत से उसे दबोच लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति आ गया। आरोपियों ने उसके पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शांतिभंग में चालान किया
जानसठ। पुलिस ने गांव राजपुर कला निवासी शुभम पुत्र विनोद का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। एसआई हरिराज सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव निवासी भूरा पुत्र यूनुस ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को शुभम को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें