फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त किशोरी को बाल कल्याण समिति को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति को मिली किशोरी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सभासद पुत्र अनुज सहरावत ने बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला मूलचंद विहार में एक मनोरोगी किशोरी अकेली घूम रही है। उसके कपड़े भी फटे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने किशोरी को पहनने के लिए सर्दी के कपड़े भी दिए। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने रात के समय ही किशोरी को जिला अस्पताल में रहने के लिए छोड़ दिया। सुबह अस्पताल पहुंची पुलिस ने किशोरी को मुजफ्फरनगर की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश को सौंप दिया। समिति के द्वारा ही पूछताछ कर पता पूछकर किशोरी को उसके घर छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें