फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचकर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एक युवक ने नशे की हालत में मंगलवार रात पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए अभद्रता की। कस्बा निवासी एक युवक शराब के नशे में पूर्व चेयरमैन के घर पहुंच गया। उसने पूर्व चेयरमैन से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर घर पर भेज दिया, लेकिन कुछ समय बाद वह दोबारा आकर गाली-गलौज करने लगा। जिस पर पूर्व चेयरमैन के भाइयों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के परिजन भी पहुंच गए थे। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें