घनश्यामपुरा से विवाहिता लापता
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव घनश्यामपुरा निवासी गुलवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार सुबह उसकी पत्नी पूजा घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका, उसने बताया कि उसकी पत्नी पूजा दिव्यांग है तथा वह बिहार की रहने वाली है। पति गुलवीर ने थाने पर उसकी गुमशुदगी की तहरीर देकर बरामदगी की मांग की है।