चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गश्त के दौरान पुलिस ने बुधवार रात खतौली मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। युवक का नाम राजेंद्र है और बागपत का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने जौला के जंगल से कुुुरालसी मोड़ के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित वसीम को गिरफ्तार किया। गांव अटाली के जंगल से रात के समय बनवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार लीटर देसी शराब बरामद की। बिराल गांव से मुकेश को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से भी देसी शराब की चार बोतल बरामद हुईं। बरामद की। पकडे़ गए युवकों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।