फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े, एक बदमाश फरार 16-32-42

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में पशु चोर गैंग के चार बदमाश पकड़े है जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उनके कब्जे से बोलेरो पिकअप गाड़ी, एक तमंचा, कारतूस, तीन चाकू और एक कटड़ा बरामद किया है।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार की रात अलकनंदा गंगनहर पुल के पास बोलेरो पिकअप गाड़ी में पांच लोगों को आते हुए देखा। गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गाड़ी को पकड़ कर उसके अंदर बैठे चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम गांव मोहिद्दीनपुर निवासी लाल उर्फ आमिर पुत्र यासीन, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जीशान पुत्र अख्तर, मान पुत्र यामीन और अय्यूब पुत्र याकूब बताए। फरार बदमाश का नाम मोहल्ला इस्लामनगर निवासी वकील पुत्र हाजी नसीर बताया है। पुलिस ने कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखे, तीन चाकू तथा गाड़ी के अंदर बंधे कटड़ा बरामद किया। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में सक्रिय था पशु चोर गैंग
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया पशु चोर गैंग क्षेत्र में कई माह से सक्रिय था। यह गैंग रात के समय पशु पालकों को मकान में बंधक बनाकर उनके पशु चोरी करते थे और बोलेरो पिकअप गाड़ी में लादकर ले जाते थे। गाड़ी से बरामद कटड़े को इन बदमाशों ने जानसठ क्षेत्र से चोरी किया था।
विज्ञापन


फरार बदमाश है सरगना
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ बदमाश वकील इस गैंग का सरगना है। बदमाश वकील के कहने पर ही यह गैंग पशुओं को चोरी करता था और खरीदता भी वही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाश करीब 100 से अधिक पशु अपने गैंग के सदस्यों से खरीद चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें