फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में छुपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी 

Fri, 10 Mar 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रक से शराब उतारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के लिए शहर में लाई जा रही लाखों की कीमत की शराब को आबकारी, क्राइम ब्रांच और नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। शराब को तेल के टैंकर में भरकर लाया गया था। टीम द्वारा चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। शहर में होली पर बिक्री के लिए हरियाणा से बड़े पैमाने  पर शराब की तस्करी की जा रही है। तस्कर शराब लाने के लिए टैंकर उपयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग, क्राइम ब्रांच और नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीपीनगर चौकी क्षेत्र में हाईवे पर तेल के टैंकर को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन


टीम ने टैंकर  की तलाशी कराई तो उसके भीतर से 274 इंग्लिश और 30 पेटी देशी शराब की मिली। पकड़ी गई 304 पेटी शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। टैंकर चालक आरोपी हरियाणा के सोनीपत निवासी सोनी पुत्र जगवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से जानने का प्रयास कर रही है कि शराब किसके यहां और किसने मंगाई थी। पुलिस का मानना है पकड़ी गई शराब को होली पर बिक्री के लिए लाया गया है। जनपद में सोमवार को होली के चलते और शनिवार को मतगणना के कारण शराब के ठेके बंद रहेंगे। इस दौरान इस अवैध शराब की ब्रिकी की जानी थी।             

नए तरीके से ला रहे शराब    
मुजफ्फरनगर। तस्करी की शराब लाने में तस्करों ने नया तरीका निकाला है। टैंकर और केबिन के बीच में छोटी सी खिड़की बनाई गई है। खिड़की से शराब की पेटियों को टैंक के भीतर सरकाया जाता है। यदि रास्ते में कहीं चेकिंग मिलती है और पुलिस ऊपर से टैंक का ढक्कन खोलती है, तो वह खाली नजर आता है। ऐसे में जल्दी से उसमें रखी शराब पकड़ में नहीं आती। केबिन में लगी खिड़की दिखाई देने पर ही टीम शराब को पकड़ पाई। आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा के अनुसार इस तरह की तकनीक पहली बार देखने में आई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें