फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा पद्धति के अध्यक्ष की आईडी हैक कर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक तथा यूनानी-तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड के अध्यक्ष की आईडी हैक कर मांगे रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आयुर्वेदिक तथा यूनानी-तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड के अध्यक्ष रुड़की रोड निवासी भाजपा नेता डॉ सुभाषचंद्र शर्मा की फेसबुक आईडी हैक कर शातिरों ने उनके एक परिचित से 20 हजार रुपयों की डिमांड कर डाली। अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ सुभाषचंद्र शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि कुछ परिचितों ने उन्हें 15 अक्तूबर को उनकी फेसबुक आईडी से गलत संदेश व रुपयों की डिमांड किए जाने की जानकारी दी। डॉ शर्मा ने जानकारी ली तो पता चला कि शातिर ने उनकी फेसबुक आईडी हैक की हुई है, जिससे उनके परिचितों से मेसेंजर के जरिये चैट कर रुपयों की डिमांड की जा रही है। इसी क्रम में मोहित धारीवाल खटीक से भी अज्ञात शख्स ने डॉ शर्मा की आईडी हैक कर 20 हजार रुपयों की मांग की। डॉ शर्मा ने इस संबंध में आला अफसरों से शिकायत की, जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता की तर्ज पर ही अज्ञात शख्स द्वारा मोहल्ला अबूपुरा निवासी युवक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से रुपयों की मांग की गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला अबूपुरा निवासी निशांक जैन ने एसपी क्राइम आरबी चौरसिया को तहरीर देकर बताया कि उसके फर्जी फेसबुक अकाउंट से उनके परिचित विजय अग्रवाल से मेसेंजर के जरिये चैट कर पांच हजार रुपयों की मांग की गई। पुलिस ने एसपी क्राइम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें