फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बैग से हजारों की नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रोडवेज बस में महिला के बैग से हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। बस हाईवे पर भैंसी कट के पास पहुंची तो महिला को चोरी का पता चला। देवबंद की रहने वाली शीला पत्नी हरपाल शुक्रवार को सहारनपुर डिपो की बस में मुजफ्फरनगर से बैठी। महिला गाजियाबाद में अपने पुत्र की ससुराल में जा रही थी। बताय कि वह जिस सीट पर बैठी थी। उसी सीट पर बगल में एक युवक बैठा हुआ था। रास्ते में उसकी आंख लग गई। इसी का फायदा उठाकर युवक ने महिला के बैग से तीन हजार रुपये, सोने की चेन और चांदी की पाजेब चोरी कर ली। शीला की आंख बस के खतौली में हाइवे पर भैंसी कट के पास पहुंचने पर खुली। बैग में देखा कि नगदी और जेवर गायब थे। चालक ने बताया कि एक युवक मंसूरपुर से पहले बस को रुकवा कर उतरा था। पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें