युवक ने फांसी लगाई
सिखेड़ा। गांव सिकरेड़ा में युवक ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिकरेड़ा में 18 वर्षीय शाकिब पुत्र वकील ने सोमवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में युवक का शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाकिब के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर शाकिब ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर दी। पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।