पुलिस ने दिल्ली से चोर को पकड़ा, तीन फरार
खतौली। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये दिल्ली से एक चोर को पकड़ा है। इस चोर ने नगर में हुई तीन चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। चोर अपने तीन साथी चोरों के भी नाम बताए हैं। पुलिस फरार तीनों चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जमुना विहार में पिछले दो माह में तीन मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चोर नगदी सहित लाखों के सोने व चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए थे। पुलिस उसी दिन से चोरों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस सर्विलांस के जरिए चोरों को पकड़ने में जुटी थी। सर्विलांस के जरिये पुलिस को नगर निवासी चोर जो फिलहाल दिल्ली में रह रहा था लोकेशन मिली थी। पुलिस ने इस चोर को पकड़ लिया है। पकड़े गए चोर ने अपने तीन साथी चोरों के भी नाम बताए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार चोरों के पकड़े जाने पर माल बरामद कर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।