फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अधमरी कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों ने कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मायके से ले जाने के बाद जहरीला पदार्थ देकर मारपीट के बाद अधमरा कर चरथावल क्षेत्र में फेंक दिया। पीड़िता के पिता ने मामले में पति व सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी आकांक्षा सिंघल की शादी अक्तूबर 2016 में यमुनानगर के बाबा कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कार व दस लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न करता आ रहा था। आकांक्षा को कुछ समय पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। पीड़ित के अनुसार, 25 अगस्त को पति राहुल, सास गीता व ससुर चंद्रपाल गाड़ी लेकर उनके घर पहुंचे और माफी मांगते हुए आकांक्षा को अपने साथ ससुराल ले गए। उसी दिन शाम के समय परिजनों को पता चला कि आकांक्षा चरथावल सीएचसी में गंभीर हालत में भर्ती है, जिसकी सूचना पर वे चरथावल सीएचसी पहुंचे तो पता चला कि उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। इस पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां आकांक्षा ने बताया कि घर से ले जाने के बाद ससुराल वालों ने पहले तो कार में ही उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने जबरन उसे कोई जहरीला पदार्थ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे अधमरा हालत में चरथावल क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए, जहां से राहगीरों ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें