फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की कार पर डंडा मारकर शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ रोड पर बृहस्पतिवार देर रात को गांव खानजहांपुर के पास चार अज्ञात युवकों ने व्यापारियों की कार को रुकवाने के लिए डंडा मार दिया। डंडा लगने से कार के शीशे टूट गए। व्यापारियों ने युवकों के गलत इरादों को भांपकर कार को नहीं रोका और तेज रफ्तार से निकल गए।
विज्ञापन

बिजनौर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सतीश गोयल पुत्र दीपचंद गोयल अपने साथ व्यापारियों महेंद्र सिंघल व सतीश सिंघल बृहस्पतिवार को अपनी कार से दिल्ली से देर रात को वापस लौट रहे थे। जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर से पहले चार युवक सड़क पर खड़े थे। इन युवकों ने व्यापारियों की कार को रुकवाने के लिए हाथ का इशारा किया। कार नहीं रोकी तो उसने इन युवकों ने कार पर डंडा मारा। डंडा लगने से कार सवार भयभीत हो गए। व्यापारियों को शक हुआ कि युवक उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए व्यापारियों ने कार नहीं रोकी। वे कार की रफ्तार तेज करके निकल गए। व्यापारियों ने इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें