बुढ़ाना। पुलिस ने चार मामलों में विभिन्न स्थानों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने कांधला रोड से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले मोहल्ला चमारान के रवि और मोहल्ला शाहवाड़ा के शाहिद को गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से नकदी और सट्टा पर्चा बरामद हुुई। दूसरी घटना में पुलिस ने कस्बे के लुहसाना रोड से मोहल्ला चमारान निवासी सुरेश और रोहिताश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से आधा किलों चरस बरामद की। तीसरी घटना में पुलिस ने बायवाला पुलिस चौकी के पास से थानाभवन के गांव भैसानी निवासी अहसान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी कि बाइक बरामद की। गोकशी के एक मामले में पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला पीरशाह विलायत निवासी अकरम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अकरम गोकशी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।